सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलिहवा के टोला इटहिया में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के उत्तर दिशा में स्थित पशुचर की सरकारी जमीन पर अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तौलिहवा के टोला इटहिया में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के उत्तर दिशा में स्थित पशुचर की सरकारी जमीन पर अचानक भीषण आग लग गई। सूखे खर-पतवार होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसलों पर भी खतरा मंडराने लगा।

आग लगने की सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राजस्व टीम के सहयोग से फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई होने से कोई बड़ी जनहानि या आर्थिक क्षति नहीं हुई। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026






















