कपिलवस्तु: पिपरा पाण्डेय में श्री विष्णु महायज्ञ और संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु के अंतर्गत ग्राम पिपरा पाण्डेय में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम व भागवत कथा में इन दिनों भक्ति की अमृत वर्षा हो रही है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र 303 कपिलवस्तु के अंतर्गत ग्राम पिपरा पाण्डेय में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम व भागवत कथा में इन दिनों भक्ति की अमृत वर्षा हो रही है। इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय जनमानस के साथ समाजवादी पार्टी के युवा नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में युवा नेता रामस्वरूप पाण्डेय और रामराज यादव ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने यज्ञशाला की परिक्रमा कर आहुति डाली और विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रस्तुत श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान नेताओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

समाजवादी नेताओं ने भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यज्ञ और कथा के इस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र अध्यात्म के रंग में सराबोर है।

 

Voice Of News 24