बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के ग्राम हिम्मतगढ़ी में सोमवार, 23 मार्च को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के ग्राम हिम्मतगढ़ी में सोमवार, 23 मार्च को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। गांव के श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने हिमाचल स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ नगरकोट (माता ज्वाला देवी एवं बज्रेश्वरी देवी) के दर्शन हेतु अपनी आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया।
इस यात्रा में मुख्य रूप से सुनील शर्मा, आशा, हिमेश, ललित और खड़रे वाले मुकुल शर्मा शामिल हैं। शाम लगभग 6 बजे जब यह जत्था रवाना हुआ, तो पूरा गांव माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पारंपरिक ‘निकरोसी’ की रस्म अदा की गई।
ढोल-नगाड़ों के साथ दी गई विदाई
श्रद्धालुओं की विदाई के समय गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते ग्रामीणों ने नाचते-गाते हुए यात्रियों को गांव की सीमा तक विदा किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और बुजुर्गों ने यात्रियों को सफल यात्रा का आशीर्वाद दिया। ‘जय माता दी’ के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं का यह समूह अपनी मनोकामनाएं लेकर सिद्धपीठ की ओर निकल पड़ा है।
सिद्धार्थनगर: एंटी थेफ़्ट टीम और जोगिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर दो शातिर चोर गिरफ्तारhttps://t.co/qwxhj3dqbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























