बहराइच: मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाघरा नदी की सफाई और भूमि आवंटन की तैयारियाँ तेज

बहराइच

बहराइच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। थाना सुजौली इलाके के भरतापुर और मोतीपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था की चाक-चौबंद तैयारियाँ की जा रही हैं।

कल होने वाले इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीणों को जमीन के पट्टे आवंटित करेंगे। इस ऐतिहासिक कदम से क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों को अपना आशियाना और कृषि योग्य भूमि मिल सकेगी। आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।

तैयारियों के क्रम में घाघरा नदी की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। नदी की तलहटी और किनारों की सफाई के लिए आधुनिक ड्रेजर मशीनें लगाई गई हैं, ताकि जल प्रवाह और स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके। वरिष्ठ अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और सुजौली क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.