मुजफ्फरनगर: सर्विलांस सेल की बड़ी कामयाबी, 28 लाख की कीमत के 144 खोए मोबाइल बरामद

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद के पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मुजफ्फरनगर जनपद के पुलिस की सर्विलांस सेल ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से खोए हुए कुल 144 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी 144 मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की इस कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।

एसएसपी ने बताया कि सर्विलांस सेल लगातार तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक करने का कार्य कर रही थी। बरामद किए गए फोन में कई महंगे स्मार्टफोन भी शामिल हैं। पुलिस की इस तत्परता और सफलता पर उच्चाधिकारियों ने सर्विलांस टीम की पीठ थपथपाई है।

 

Voice Of News 24