श्रावस्ती
श्रावस्ती जनपद में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावस्ती जनपद में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला अभिषेक एचपी गैस सर्विस का है, जहाँ सुबह से ही गैस सिलेंडर पाने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
गैस एजेंसी पर उमड़ी भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि क्षेत्र में गैस आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है।
गैस संकट और वितरण में हो रही देरी को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को इस किल्लत से निजात मिल सके। फिलहाल, गैस एजेंसी पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और उपभोक्ता लंबी प्रतीक्षा के बाद भी निराश नजर आ रहे हैं।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























