रुड़की
रुड़की जनपद के गंगनहर पुलिस ने कानून के शिकंजे से लंबे समय से बच रहे एक शातिर वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रुड़की जनपद के गंगनहर पुलिस ने कानून के शिकंजे से लंबे समय से बच रहे एक शातिर वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी पंकज कुमार पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हरियाणा से दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पंकज कुमार मूल रूप से हरियाणा का निवासी है। उसके खिलाफ रुड़की में मामला दर्ज था, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान और ठिकाने बदल रहा था। कोर्ट द्वारा वारंट जारी होने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से बाहर था।
गंगनहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सटीक सर्विलांस के आधार पर हरियाणा में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 13 साल पुराने इस मामले में सफलता मिलने पर पुलिस प्रशासन ने टीम की पीठ थपथपाई है। आरोपी को रुड़की लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























