दिल्ली
नई दिल्ली जनपद के ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को लेकर देशभर से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली जनपद के ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को लेकर देशभर से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति विधेयक’ (Transgender Persons Bill) को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं व्यक्त कीं और इस विधेयक का कड़ा विरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल का तर्क है कि प्रस्तावित विधेयक के कई प्रावधान उनके मौलिक अधिकारों और पहचान के सम्मान के विरुद्ध हैं। राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी संसद में इस विधेयक का पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून का उद्देश्य समुदाय को सशक्त बनाना होना चाहिए, न कि उनकी पहचान को संकट में डालना। ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी के इस रुख का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि संसद में उनकी आवाज मजबूती से उठाई जाएगी।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























