बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दीक्षित कुमार ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के डीपीबीएस कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दीक्षित कुमार ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान, मुंबई द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. दीक्षित का यह महत्वपूर्ण शोध कार्य वेरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन सेंटर, कोलकाता में संपन्न हुआ, जो भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान है।
विशेष रूप से, डॉ. दीक्षित ने अपना शोध कार्य यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) पर स्थित ‘एलिस कोलैबोरेशन’ के अंतर्गत पूर्ण किया है। उनका शोध ‘उच्च ऊर्जा भौतिकी’ में क्वार्कोनियम ($J/\psi$) के ध्रुवण पर आधारित है, जो मूलभूत कणों की संरचना समझने में सहायक होगा।इस गौरवशाली अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर के. सिंह ने इसे कठोर परिश्रम का परिणाम बताते हुए वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व का विषय कहा। भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. यजेंद्र कुमार ने उनके शोध को भौतिकी के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया। डॉ. दीक्षित की इस सफलता पर परिजनों, सहकर्मियों और मित्रों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
डिबाई: परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से फिर खिला एक दंपति का घर, आपसी सहमति से हुए राजीhttps://t.co/kqVbAexHl4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 24, 2026























