महराजगंज: बागापार में 26वें श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आगाज शिव-पार्वती की झांकी और 26 वर्षों की परंपरा बनी आकर्षण

बागापार, महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागापार टोला बरईठवा में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ लगातार 26वें वर्ष आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागापार टोला बरईठवा में गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ लगातार 26वें वर्ष आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकाली गई। वेदमंत्रों की गूंज और धूप-अगरबत्ती की सुगंध से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक रंग में सराबोर हो गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की सदर क्षेत्र के ग्राम बागापार टोला बरईठवा में लगातार 26वें वर्ष आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा गुरुवार को जयघोष के साथ धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा बरईठवा स्थित दुर्गा मंदिर से शुरू होकर बागापार चौराहा, लखनपुर, पिपरा, अवधपुर, अमरुआ, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवा राजा, केवलवापुर खुर्द होते हुए चानकी घाट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा में रथ पर सवार भगवान शिव एवं मां पार्वती की मनोहारी झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं सिर पर कलश लिए सैकड़ों युवतियां व महिलाएं देवी गीत गाते हुए चल रहीं थीं। वेदमंत्रों की गूंज, धूप और अगरबत्ती की सुगंध से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। कलश यात्रा का नेतृत्व ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह व यज्ञाचार्य कृष्णमोहन तिवारी कर रहे थे। यज्ञाचार्य ने बताया कि यज्ञ में प्रतिदिन दिन में प्रवचन तथा रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहे। कलश यात्रा में ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, रामराज चौरसिया, हरिराम वर्मा, राहुल गुप्ता, जगरनाथ वर्मा, राजु मौर्या, संदीप वर्मा, प्रेमसागर, बीरबल, अवनीश शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.