पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 111 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, रूपा गांगुली और विस्वजीत खान को मिला टिकट

कोलकाता

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज करते हुए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज करते हुए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस दूसरी सूची में 111 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताने के साथ-साथ कुछ सीटों पर समीकरण भी बदले गए हैं।

इस सूची की सबसे बड़ी खबर बिष्णुपुर विधानसभा सीट से है, जहाँ भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने अब विस्वजीत खान को बिष्णुपुर से अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, बीरभूम जिले की मुरारई (Murarai) सीट से रिंकी घोष को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

दक्षिण कोलकाता की महत्वपूर्ण सीट सोनारपुर दक्षिण से पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री रूपा गांगुली पर दांव लगाया है। रूपा गांगुली की उम्मीदवारी से इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

पार्टी ने इस सूची में सामाजिक समीकरणों और क्षेत्रीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों से प्रत्याशी बनाया गया था। इस नई सूची के साथ ही भाजपा ने अब राज्य की अधिकांश सीटों पर अपने पत्ते खोल दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.