महराजगंज: धानी बाजार में प्रशासनिक छापेमारी; एसडीएम और सीओ ने गैस रिपेयरिंग दुकानों पर खंगाले सिलेंडर

धानी

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपजिलाधिकारी फरेंदा और क्षेत्राधिकारी फरेंदा की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण शुरू किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उपजिलाधिकारी फरेंदा और क्षेत्राधिकारी फरेंदा की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण शुरू किया। यह कार्रवाई अवैध गैस रिपेयरिंग और सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से की गई।

एसडीएम शैलेंद्र गौतम के नेतृत्व में सघन चेकिंग

फरेंदा एसडीएम शैलेंद्र गौतम एवं सीओ फरेंदा ने धानी बाजार के मुख्य मार्ग और गलियों में स्थित गैस रिपेयरिंग की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के भीतर रखे गए घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के स्टॉक और उनके वैध कागजातों की बारीकी से जांच की।

फुटपाथ पर लगी दुकानों पर भी पैनी नजर

बाजार में फुटपाथ पर संचालित होने वाली विभिन्न दुकानों पर भी टीम ने दबिश दी। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं व्यापारिक गतिविधियों के लिए अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों (14.2 किलोग्राम) का उपयोग तो नहीं किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई और सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।

अवैध गैस रिफिलिंग पर रोक की कवायद

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गैस रिपेयरिंग के नाम पर अवैध रिफिलिंग या घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों से न केवल राजस्व की हानि होती है, बल्कि घनी आबादी वाले बाजारों में गंभीर अग्निकांड का खतरा भी बना रहता है।

अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से धानी बाजार के व्यापारियों में खलबली मची रही। कई दुकानदार कार्रवाई की भनक लगते ही अपनी दुकानें बंद कर खिसकते नजर आए। प्रशासन की इस सक्रियता को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन की दिशा में एक कड़ा कदम माना जा रहा है।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.