दानपुर/डिबाई
बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई अंतर्गत ब्लॉक दानपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई अंतर्गत ब्लॉक दानपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम चौगानपुर निवासी के रूप में हुई है, जो बुधवार शाम से लापता बताया जा रहा था।
ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस महकमे में मची हलचल
जानकारी के अनुसार, दानपुर स्थित ग्राम चौगानपुर निवासी रामकिशोर (50 वर्ष) पुत्र पोखपाल सिंह का शव गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुँचे आलाधिकारी और फॉरेंसिक टीम
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रवि रतन और दौलतपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज राहुल कुमार राजपूत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
कंडक्टर का काम करते थे मृतक, परिवार में मचा कोहराम
मृतक रामकिशोर पेशे से ट्रक पर कंडक्टर का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी चंद्रावती, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। अचानक हुई इस अनहोनी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि वे बुधवार शाम से ही घर नहीं लौटे थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
बलरामपुर: शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’; एसपी विकास कुमार ने पुलिस बल को किया ब्रीफhttps://t.co/yTENQVIy3b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 18, 2026


















