अनूपशहर: आर.टी.ई. के तहत अधिक से अधिक नामांकन हेतु बी.आर.सी. केंद्र पर कार्यशाला आयोजित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को विकास क्षेत्र अनूपशहर के बी.आर.सी. केंद्र पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शिक्षा का अधिकार अधिनियम RTE के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को विकास क्षेत्र अनूपशहर के बी.आर.सी. केंद्र पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के निजी विद्यालयों में आर.टी.ई. के तहत वंचित और पिछड़े वर्ग के बच्चों के अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करना रहा।

पिछड़े और अनुसूचित जाति के बच्चों पर विशेष ध्यान

खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर.टी.ई. नियम के अंतर्गत दुर्लभ, पिछड़े, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी स्कूलों को नियमानुसार पारदर्शी तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

नियमों का विस्तार से प्रशिक्षण

बैठक के दौरान ब्लॉक एम.आई.एस. सुनील कुमार और नगर आर.टी.ई. इंचार्ज अमित सक्सेना ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों और प्रतिनिधियों को आवेदन प्रक्रिया और तकनीकी बारीकियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र बच्चों का चयन और उनके प्रवेश की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

25 मार्च तक आवेदन का अवसर

अधिकारियों ने जानकारी दी कि आर.टी.ई. सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने बच्चों का पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें नि:शुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.