बलरामपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, ललिया पुलिस ने भेजा जेल

ललिया

बलरामपुर जनपद के थाना ललिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के थाना ललिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले नामजद अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया शोषण

मामला ललिया थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक पीड़िता ने सोमवार को लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार, ग्राम मुरिहवा निवासी वीरेन्द्र कुमार मिश्र उसे करीब डेढ़ साल पहले शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि वीरेन्द्र के साथियों सन्तोष निषाद, लवकुश और मनोज ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर थाना ललिया में मु0अ0सं0-29/2026 के तहत BNS की धारा 69, 115(2) और 351(3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार, 17 मार्च को मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार मिश्र को ललिया-बलरामपुर रोड स्थित लौकहवा डीप के पास से धर दबोचा।

Voice Of News 24