महराजगंज
महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया। सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी की समवाय बरगदवा और नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने साझा रूप से सीमा स्तंभों का निरीक्षण किया।
गहन निरीक्षण और सुरक्षा समीक्षा
संयुक्त गश्त की शुरुआत सीमा स्तंभ संख्या 508/01 से होकर 509 तक की गई। इस दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए गहन छानबीन की। निरीक्षण में सीमा पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। साथ ही, सभी सीमा स्तंभ अपनी निर्धारित स्थिति में सुरक्षित पाए गए।
सुरक्षा अभियान में नेपाल APF की ओर से डीएसपी प्रमोद खड़गा के नेतृत्व में 7 कार्मिक शामिल रहे। वहीं, भारतीय पक्ष से SSB के निरीक्षक विशाल कुमार के नेतृत्व में 5 जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
अधिकारियों ने आपसी संवाद के दौरान सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्कता और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया। इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सीमा पार से होने वाली किसी भी संभावित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करना है।
Voice Of News 24 विशेष: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पंडित अजय पांडेय से समझें 17 मार्च का राशिफल और आज की महिमा pic.twitter.com/wFgrjUYocX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 16, 2026


















