अरविंद चौधरी हत्याकांड में 5 नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस की रडार पर हत्यारे

फरेंदा

महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास सोमवार रात हुए अरविंद चौधरी (28 वर्ष) हत्याकांड में पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास सोमवार की रात हुए अरविंद चौधरी (28 वर्ष) हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। परिजनों की तहरीर और अपर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए गांव के ही पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पांच लोगों को नामजद किया है।

शेषमणि चौधरी पुत्र कन्हई

राजबब्बर चौधरी पुत्र रामचन्दर

उमानाथ पुत्र रामचन्दर

दुर्गेश चौधरी पुत्र रामचन्दर

रामकेश यादव पुत्र तेजमन यादव

मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को फरेंदा बाईपास ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। तत्काल थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव की शिनाख्त अरविंद चौधरी के रूप में हुई है और प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

मृतक अरविंद के परिजनों ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि सोमवार रात करीब 9 बजे आरोपियों ने अरविंद को विश्वास में लेकर शराब पीने के बहाने घर से बुलाया था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। अरविंद अपने परिवार का इकलौता भाई था, जिसकी मौत के बाद चार बहनों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.