बुलंदशहर: नगर निकायों में नामित सभासदों की सूची जारी, सवर्णों को मिली सर्वाधिक 30 सीटें

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश शासन ने लंबे इंतजार के बाद जनपद की 17 नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश शासन ने लंबे इंतजार के बाद जनपद की 17 नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सवर्ण जातियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। कुल 69 सीटों में से 30 पर सवर्ण समुदाय के कार्यकर्ताओं को जगह मिली है, जबकि ओबीसी को 26 और दलित समुदाय को 12 सीटों पर प्रतिनिधित्व दिया गया है।

जातीय समीकरण: वैश्य और लोधी-सैनी समाज को प्राथमिकता

नामित सदस्यों की सूची में सवर्ण वर्ग के भीतर वैश्य समाज को 11, ठाकुर समाज को 9, ब्राह्मण समाज को 8 और पंजाबी समुदाय को 2 सीटें मिली हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग (OBC) की 26 सीटों में से लोधी और सैनी समाज का वर्चस्व रहा, जिन्हें कुल 15 सीटें आवंटित की गई हैं। शेष 9 सीटों पर अन्य पिछड़ी जातियों को जगह दी गई है। दलित समुदाय के हिस्से में 12 सीटें आई हैं।

अल्पसंख्यक समुदाय को पहली बार मिला प्रतिनिधित्व

इस बार की सूची में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। जनपद के इतिहास में पहली बार किसी नामित सदस्य के रूप में अल्पसंख्यक समुदाय को हिस्सेदारी दी गई है। अनूपशहर नगर पालिका में मुस्लिम समुदाय से एक सदस्य को नामित कर भाजपा ने समावेशी राजनीति का संदेश देने का प्रयास किया है।

संतुलन और असंतोष के स्वर

सूची जारी होने के बाद जहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान का दावा है कि शासन ने पूरी तरह संतुलन साधा है और सभी कार्यकर्ता संतुष्ट हैं, वहीं दूसरी ओर ओबीसी वर्ग की कुछ जातियों में कम प्रतिनिधित्व को लेकर दबी जुबान में नाराजगी भी देखी जा रही है। विशेषकर लोधी-सैनी समाज के अलावा अन्य पिछड़ी जातियों को उम्मीद के मुताबिक जगह नहीं मिल सकी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.