बुलंदशहर: ईद-उल-फितर को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 150 ईदगाहों और 414 मस्जिदों में होगी नमाज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहार ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहार ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद की 150 ईदगाहों और 414 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मेरठ रेंज स्तर पर तैयार रणनीति के तहत संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जिले को जोन और सेक्टर प्रणाली में विभाजित किया गया है। हॉटस्पॉट्स पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी, साथ ही पुलिस बल द्वारा लगातार पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की जाएगी।

पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द की अपील

नगर कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में सीओ सिटी प्रखर पांडेय, नायब तहसीलदार राजीव कुमार और ईओ डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने सभी समुदायों के प्रबुद्धजनों से संवाद किया। अधिकारियों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की। सोशल मीडिया पर भी विशेष सेल द्वारा निगरानी रखी जा रही है ताकि भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाने का भरोसा दिलाया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.