बहराइच: गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

बहराइच

बहराइच जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और कथित कालाबाजारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत और कथित कालाबाजारी को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

समय पर आपूर्ति न होने से जनता बेहाल

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव ने कहा कि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण उनके चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ वैध उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सिलेंडरों की धड़ल्ले से कालाबाजारी हो रही है।

व्यापारिक क्षेत्र भी प्रभावित

सपा नेताओं ने बताया कि गैस की कमी का असर केवल घरेलू रसोई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोग भी इसकी मार झेल रहे हैं। आपूर्ति में देरी के कारण छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
प्रदर्शन के उपरांत सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि।

गैस की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित हो।

वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.