बहराइच: सरयू नदी में डूबे किशोर का शव 24 घंटे बाद बरामद, परिजनों में कोहराम

बहराइच

बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायगंज गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सरयू नदी के भगहर नाले में डूबे 15 वर्षीय किशोर अनुज का शव लगभग 24 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायगंज गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सरयू नदी के भगहर नाले में डूबे 15 वर्षीय किशोर अनुज का शव लगभग 24 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर अनुज शौच के लिए सरयू नदी के किनारे स्थित भगहर नाले के पास गया था। इसी दौरान ढलान पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन सोमवार को सफलता हाथ नहीं लगी।

ग्रामीणों ने निकाला शव

मंगलवार सुबह एक बार फिर स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की गई। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे ग्रामीणों के अथक प्रयासों से किशोर का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद हुआ। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

शव मिलने की सूचना पर खैरीघाट पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.