बुलंदशहर: मैक्स फैशन शोरूम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बेखौफ चोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड पर स्थित प्रसिद्ध मैक्स फैशन शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड पर स्थित प्रसिद्ध मैक्स फैशन शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो नकाबपोश चोर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

शोरूम के मालिक पंकज अग्रवाल के अनुसार चोरों ने शोरूम का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। शातिर चोरों ने सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया और उसमें रखे लाखों रुपये समेट लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई करतूत

सुबह जब शोरूम खुला, तब चोरी की घटना का पता चला। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दो अज्ञात चोरों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज में चोरों की हलचल और गल्ले से नकदी निकालते हुए दृश्य स्पष्ट देखे जा सकते हैं, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शोरूम का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शोरूम मालिक की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अंसारी रोड जैसे व्यापारिक केंद्र में हुई इस चोरी से स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.