बुलंदशहर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर महिला की मौत, दो घायल

स्याना

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव चांदपुर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली स्याना क्षेत्र के गांव चांदपुर में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की गांव चांदपुर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान दीवार गिरने से वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे को हटाकर लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली स्याना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए दो अन्य व्यक्तियों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि दीवार गिरने का मुख्य कारण निर्माण में लापरवाही थी या कोई अन्य तकनीकी वजह।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.