महराजगंज: जंगली सूअर से टकराकर बाइक सवार SSB के दो जवान गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-झूलनीपुर मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ बाइक से जा रहे सशस्त्र सीमा बल (SSB) के दो जवान अचानक सामने आए जंगली सूअर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

जानकारी केअनुसार बताते चले की सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे SSB के दो जवान निचलौल से झूलनीपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ग्राम सभा करमहिया के समीप पहुँची अचानक झाड़ियों से निकलकर एक जंगली सूअर सड़क पर आ गया। रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सीधे सूअर से जा टकराई और दोनों जवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए जवानों की पहचान मृत्युंजय मौर्या (38): पुत्र धूपनाथ मौर्य, निवासी जनपद महराजगंज,संजय यादव (40): पुत्र कल्लू यादव, निवासी जनपद गाजीपुर

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों जवानों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुँचाया। के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि जवानों की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही विभाग के अन्य अधिकारी भी जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुँचे।


Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]