सिसवा बाजार: RPIC में ‘यादें’ फेयरवेल का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय आरपीआईसी स्कूल (RPIC) में रविवार को विदाई समारोह ‘यादें’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय आरपीआईसी स्कूल (RPIC) में रविवार को विदाई समारोह ‘यादें’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने मेजबान की भूमिका निभाते हुए कक्षा 12 के अपने वरिष्ठ साथियों को भावभीनी विदाई दी। समारोह में लगभग 400 विद्यार्थी मेहमान के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज तिवारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और वंदना के साथ हुआ। इसके बाद स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला शुरू हुई। विद्यार्थी साक्षी, नंदिता, अंशुमान, ओजस्वी रौनियार, सिमरन, पलक और अनूप सहित अन्य छात्र-छात्राओं के समूहों ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा सीनियर छात्रों के लिए कुछ ‘फनी गेम्स’ भी आयोजित किए गए, जो बेहद रोमांचकारी रहे।

इस अवसर पर स्कूल इंचार्ज देवेंद्र शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, मनकेश्वर कुमार, स्वयं प्रकाश पांडेय और वारिश अली सहित समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वृहद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की सभी ने सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.