सिद्धार्थनगर जनपद में सकुशल संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे’ की नमाज शांति और सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे’ की नमाज शांति और सौहार्द के साथ सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच अकीदतमंदों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर देश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपदीय पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। नमाज के दौरान सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए जिले के सभी महत्वपूर्ण चौराहों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्वयं पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्चाधिकारी क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने पैदल गस्त कर स्थानीय लोगों से संवाद किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई।

पुलिस की मुस्तैदी और जनसहयोग के चलते पूरे जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रशासन द्वारा पहले ही यह सुनिश्चित किया गया था कि नमाज मस्जिदों के भीतर ही अदा की जाए, जिससे यातायात व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो। नमाज के सकुशल संपन्न होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Voice Of News 24