बलिया
जनपद जनपद के कटहल नाला के संरक्षण और सुंदरीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जनपद के कटहल नाला के संरक्षण और सुंदरीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का असर जमीन पर दिखने लगा है। गुरुवार को प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 अतिक्रमणकारियों ने स्वेच्छा से अपना कब्जा हटाना शुरू कर दिया।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
चिन्हित किए गए कुल 13 अवैध अतिक्रमणों में से रामपुर महावल, बहेरी और परमानंदापुर क्षेत्र के 8 लोगों ने स्वयं ही कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) त्रिभुवन ने स्पष्ट किया है कि शेष अतिक्रमणकारी यदि समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन बलपूर्वक ध्वस्तीकरण करेगा। इस स्थिति में कार्रवाई का खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज होगा।

परियोजना की मुख्य बातें
बजट: माननीय परिवहन मंत्री के प्रयासों से ₹18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत।
क्षेत्र: ग्राम महावलपुर रामपुर महावल से परमानंदापुर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा क्षेत्र।
चौड़ाई: नाले की चौड़ाई लगभग 20 मीटर निर्धारित की गई है।
लक्ष्य: अधिकारियों ने अप्रैल के अंत तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है ताकि मानसून से पहले सुंदरीकरण सफल हो सके।

निरीक्षण और प्रगति
गुरुवार को मुख्य राजस्व अधिकारी ने पूरी टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। वर्तमान में लगभग 500 मीटर क्षेत्र में सिल्ट की सफाई, मिट्टी भराई और एप्रोच रोड का कार्य पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र, सीएनडीएस के सहायक अभियंता और राजस्व कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026























