औरैया
औरैया जनपद के अछल्दा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अछल्दा पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी का विवरण
थाना अछल्दा के उप-निरीक्षक (S.I.) रामनरायन सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बहारपुरा रोड, नेविलगंज के पास से घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की पहचान
पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत (उम्र 20 वर्ष) पुत्र स्व. सियाराम, निवासी हथौड़ा, थाना मेरापुर (जनपद फतेहगढ़) के रूप में हुई है।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मु0अ0सं0 24/26 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) BNS (भारतीय न्याय संहिता) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) जैसी संगीन धाराओं में वांछित था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026























