औरैया
औरैया जनपद के थाना फफूंद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के थाना फफूंद पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, उप-निरीक्षक (U.I.) प्रेम कुमार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर तुर्कीपुर मोड़ के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
अभियुक्त की पहचान
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान आशिष कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ककरहिया, थाना फफूंद के रूप में हुई है।
गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त मु0अ0स0 461/25 में धारा 87, 137(2), 64(1) BNS एवं 5जे (2)/6 पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
खुशहालनगर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या: जेब से मिला सुसाइड नोट, लिखा- ‘मैं जीवन से हार चुका हूँ’@maharajganjpol https://t.co/WfBlIo8D1F
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 12, 2026























