घर-घर गैस देने का दावा फेल, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सिलेंडर; राज गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं में आक्रोश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस एजेंसी के प्रोपराइटर द्वारा घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का किया गया दावा अब सवालों के घेरे में आ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस एजेंसी के प्रोपराइटर द्वारा घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का किया गया दावा अब सवालों के घेरे में आ गया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के 24 घंटे बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला, जिससे लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में एजेंसी के प्रोपराइटर राज नारायण की ओर से एक वीडियो प्रसारित किया गया था। वीडियो में उपभोक्ताओं से अपील की गई थी कि वे अपने घरों पर ही रहें और एजेंसी की ओर से गैस सिलेंडर उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन हकीकत इससे अलग दिखाई दी। उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरे दिन एजेंसी के गोदाम से ही सिलेंडरों का वितरण किया गया और लोगों को स्वयं जाकर सिलेंडर लेना पड़ा।

कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करा दी थी, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई डिलीवरी नहीं की गई। मजबूरी में लोगों को एजेंसी के गोदाम तक पहुंचना पड़ा, जहां भारी भीड़ के बीच घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि जब एजेंसी द्वारा घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने का दावा किया गया था, तो फिर गोदाम से वितरण क्यों किया गया। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी तो नहीं की जा रही है।

वहीं कई उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि सुबह से ही लगातार गैस बुकिंग करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बुकिंग नंबर अपने आप कट जा रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवारों के घरों में रसोई गैस की समस्या खड़ी हो गई है।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि एजेंसी द्वारा किया गया दावा सही नहीं था तो इस प्रकार का वीडियो जारी कर लोगों को गुमराह क्यों किया गया। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.