सिसवा: दलित महिलाओं पर लोहे की रॉड से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई

सिसवा, महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में दलित महिलाओं पर लोहे की रॉड से हमला करने के सनसनीखेज मामले में कोठीभार पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में दलित महिलाओं पर लोहे की रॉड से हमला करने के सनसनीखेज मामले में कोठीभार पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार बताते चले की घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मुखर्जी नगर वार्ड की निवासी 30 वर्षीय पुनीता अपनी ननद उर्मिला के साथ वार्ड के ब्लॉक रोड से जा रही थीं। इसी दौरान इसी वार्ड के निवासी आरोपी लोकेंद्र सिंह उर्फ अंशु सिंह ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और अचानक लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पुनीता के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना की सूचना पर पहुँची कोठीभार पुलिस ने घायल पुनीता को तत्काल सिसवा पीएचसी पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर किया गया। हालांकि चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

पिटाई की यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ा और पीड़िता के पुत्र समीर गौतम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:15 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी लोकेंद्र सिंह को सोनबरसा मार्ग नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह क्षेत्र से फरार होने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.