औरैया: पति की मौत के बाद विधवा बहू पर जुल्म, ससुर और ननदों ने बहन के साथ मिलकर पीटा, वीडियो वायरल

औरैया

औरैया जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक विधवा महिला और उसकी बहन को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक विधवा महिला और उसकी बहन को ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच तेज कर दी है।

पति की मृत्यु के बाद शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

पीड़िता आकांक्षा तिवारी का विवाह 3 मई 2023 को शिवकुमार तिवारी के साथ हुआ था। उनकी 16 महीने की एक मासूम बेटी श्रेया भी है। आकांक्षा के जीवन में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब 28 अगस्त 2025 को उनके पति शिवकुमार का निधन हो गया। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही ससुर महेंद्र बाबू तिवारी और ननदें—सोनी व रुचि, उसे घर से निकालने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

बहन के सामने ससुर और ननदों का तांडव

घटना 8 मार्च 2026 की दोपहर करीब 12 बजे की है। आकांक्षा की सुरक्षा के लिए उनके साथ रह रही उनकी छोटी बहन प्रतीक्षा के सामने ही ससुर महेंद्र बाबू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ससुर और दोनों ननदों ने घर के अंदर आकांक्षा को जमकर पीटा। हद तो तब हो गई जब सोनी और रुचि ने आकांक्षा को घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और दोबारा मारपीट की, जिससे उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

मोबाइल में कैद हुई ससुराल वालों की करतूत

ससुराल पक्ष की इस बर्बरता को आकांक्षा की बहन प्रतीक्षा ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब पुलिस के पास है, जो आरोपियों के खिलाफ सबसे बड़ा साक्ष्य बन गया है। इससे पहले भी आकांक्षा ने 112 नंबर पर शिकायत की थी, लेकिन तब पुलिस ने समझौता करा दिया था, जिसके बाद ससुराल वालों के हौसले और बुलंद हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.