‘नर सेवा ही नारायण सेवा’: श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने गरीब कन्याओं के विवाह में निभाई मददगार की भूमिका

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के हिंदू सनातन धर्म संस्कृति में “कन्यादान” को महादान माना गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के हिंदू सनातन धर्म संस्कृति में “कन्यादान” को महादान माना गया है। इसी परंपरा और सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए ‘श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट’ खुर्जा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। ट्रस्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो बेटियों के विवाह में घरेलू आवश्यकता का समस्त सामान भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

आर्थिक तंगी बनी बाधा, तो आगे आया ट्रस्ट

तहसील खुर्जा के ग्राम नगला कोठी निवासी अमित नागर की दो बेटियों, शिवानी और संध्या का विवाह तय हुआ था। परिवार आर्थिक तंगी के कारण गृहस्थी का जरूरी सामान जुटाने में असमर्थ महसूस कर रहा था। जानकारी मिलते ही ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने बिना किसी भेदभाव के मदद का हाथ बढ़ाया।

‘नर सेवा नारायण सेवा’ के संकल्प को किया चरितार्थ

बुधवार, 11 मार्च 2026 को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गांव पहुँचकर दोनों बेटियों को घर-गृहस्थी का समस्त आवश्यक सामान भेंट किया। इस दौरान सहयोगियों ने बेटियों के चरण स्पर्श कर उन्हें आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान ने कहा कि ट्रस्ट का आदर्श वाक्य “नर सेवा ही नारायण सेवा” है और संस्था इसी उद्देश्य के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

इस अवसर पर मौजूद रहे गणमान्य

परोपकार के इस कार्य में ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले), कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, मीडिया प्रभारी पवन फौजी, मलखान फौजी, गिर्राज फौजी और सुरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने ट्रस्ट की इस निस्वार्थ सेवा की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

 

Voice Of News 24