बुलंदशहर: जेवर एयरपोर्ट मात्र 20 मिनट में, ₹4000 करोड़ की लागत से बनेगा नया ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे

बुलंदशहर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊँचाई देने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच एक नए ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊँचाई देने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के बीच एक नए ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद बुलंदशहर से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी सिमट जाएगी और यह सफर मात्र 20 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर की स्याना तहसील क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 43 से शुरू होगा। यहाँ से यह सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जोड़ेगा। अधिकारियों का मानना है कि इस कनेक्टिविटी से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक निवेश और विकास की नई राहें खुलेंगी।

लंबाई: लगभग 74 किलोमीटर, निर्माण पर करीब 4000 करोड़ रुपये का अनुमान वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित फिलहाल 6-लेन का निर्माण होगा, जिसे भविष्य में 8-लेन तक बढ़ाया जा सकेगा लगभग 997 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।

किसानों को मिलेगा ₹1500 करोड़ का मुआवजा

परियोजना के लिए बुलंदशहर जिले की पाँच तहसीलों से होकर गुजरने वाली भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। शासन ने प्रभावित होने वाले किसानों के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपये के मुआवजे का प्रावधान किया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

औद्योगिक और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

जेवर एयरपोर्ट तक सुगम पहुँच होने से बुलंदशहर जिला सीधे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा। इससे जिले में लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारी निवेश की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह लिंक एक्सप्रेसवे न केवल यातायात व्यवस्था सुधारेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.