तुलसीपुर: मुख्यमंत्री की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ का जोरदार प्रदर्शन, फूँका पुतला

तुलसीपुर (बलरामपुर)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को तुलसीपुर नगर में भारी जनाक्रोश देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता के संबंध में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को तुलसीपुर नगर में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू महासंघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में नगर की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी मौलाना के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।

हनुमानगढ़ी से कलश चौराहा तक निकला आक्रोश जुलूस

विरोध प्रदर्शन की शुरुआत नगर के हनुमानगढ़ी तिराहा से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। हाथों में विरोध की तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता नई बाजार चौक होते हुए प्रमुख मार्गों पर निकले। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्लाह सलीम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे। नगर के कलश चौराहा पहुँचकर यह प्रदर्शन एक जनसभा में तब्दील हो गया।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश के अभिभावक हैं और उनकी माता के विरुद्ध की गई टिप्पणी न केवल अमर्यादित है बल्कि समाज में विद्वेष फैलाने की एक गहरी साजिश है। कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्लाह सलीम का पुतला फूँका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा।

प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर नकेल कसी जाए। इस अवसर पर मिथिलेश गिरी, जय सिंह, विजय कुमार सोनी, विक्की मोदनवाल, प्रेमनाथ मिश्रा सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट मोड पर रहा और स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.