बलरामपुर: कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल; सुधीर सिंह तुलसीपुर के नए कोतवाल, कई थानों के बदले प्रभारी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जनपद के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। इस तबादला एक्सप्रेस के तहत तुलसीपुर, ललिया और जरवा सहित कई महत्वपूर्ण थानों और इकाइयों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।

चैत्र नवरात्र मेला और VIP दौरे के मद्देनजर सुधीर सिंह को कमान

तुलसीपुर थाना प्रभारी के पद पर पिछले कुछ समय से चल रही बदलाव की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। मीडिया सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे सुधीर कुमार सिंह को तुलसीपुर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सुधीर सिंह इससे पहले नगर प्रभारी और एसओजी (SOG) प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। आगामी चैत्र नवरात्र मेला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित वीआईपी दौरे को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। वहीं, तुलसीपुर के निवर्तमान प्रभारी राजकुमार सिंह को अब मीडिया सेल की कमान दी गई है।

ललिया और जरवा कोतवाली में भी बदलाव

ललिया थाना

यूपी-112 के प्रभारी संतोष मिश्र को ललिया थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। यहाँ तैनात रहे अशोक सिंह को अपराध प्रकोष्ठ भेजा गया है।

जरवा कोतवाली

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ (PRO) योगेश प्रताप सिंह को जरवा कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जरवा के प्रभारी रहे राकेश पाल को अब यूपी-112 की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के कड़े निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि आगामी त्योहारों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.