लखनऊ: PWD के तकनीकी सलाहकार वी.के. सिंह का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, आदेश जारी

लखनऊ

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में तकनीकी सलाहकार के रूप में कार्यरत वी.के. सिंह (विजय कुमार सिंह) की सेवाओं को सरकार ने एक और वर्ष के लिए विस्तार दे दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में तकनीकी सलाहकार के रूप में कार्यरत वी.के. सिंह (विजय कुमार सिंह) की सेवाओं को सरकार ने एक और वर्ष के लिए विस्तार दे दिया है। सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता विजय कुमार सिंह अब अगले एक साल तक अपने पद पर यथावत तैनात रहकर विभाग को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वी.के. सिंह का कार्यकाल मुख्य रूप से फुल डेप्थ रिक्लेमेशन FDR तकनीक के कार्यों को प्रदेश भर में प्रभावी ढंग से संचालित और क्रियान्वित कराने के उद्देश्य से बढ़ाया गया है। सड़क निर्माण की इस आधुनिक और किफायती तकनीक को लागू करने में उनकी विशेषज्ञता को विभाग के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।

28 फरवरी 2027 तक बढ़ी अवधि

Photo Credit: ETV Bharat

बता दें कि तकनीकी सलाहकार के रूप में उनका पिछला कार्यकाल 28 फरवरी 2026 को समाप्त हो गया था। नए आदेश के तहत अब उनकी नियुक्ति की अवधि 1 मार्च 2026 से बढ़ाकर 28 फरवरी 2027 तक कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

विजय कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके लंबे अनुभव और तकनीकी कौशल को देखते हुए ही विभाग ने उन्हें तकनीकी सलाहकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी। अब एक और वर्ष का विस्तार मिलने से विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं, विशेषकर FDR तकनीक आधारित सड़कों के निर्माण में गति आने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्राथमिकता: प्रो. आर.के. सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नीरइन्फो सॉल्यूशंस का प्लेसमेंट ड्राइव; 10 छात्रों का हुआ चयन, प्रतिनिधियों ने दिए करियर टिप्स

विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्राथमिकता: प्रो. आर.के. सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नीरइन्फो सॉल्यूशंस का प्लेसमेंट ड्राइव; 10 छात्रों का हुआ चयन, प्रतिनिधियों ने दिए करियर टिप्स