मऊ

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के दरगाह गांव में गुरुवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के तहसील क्षेत्र के दरगाह गांव में गुरुवार की रात भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पकड़ी चौक पर आयोजित दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जहां युवाओं के जोश और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

दही-हांडी प्रतियोगिता और सामूहिक भंडारा
पकड़ी चौक पर तय ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं की टोलियों ने जमकर प्रयास किए। जैसे ही दही-हांडी फूटी, पूरा परिसर “जय श्रीकृष्ण”, “जय कन्हैया लाल की” और “जय श्रीराम” के गूंजते जयकारों से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के दौरान भव्य सामूहिक भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। उत्सव के बीच तेज बारिश भी आई, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग भीगते हुए भी कार्यक्रम में डटे रहे।
आपसी सौहार्द और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
यह आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल बना, जिसमें दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ मधुबन दिनेश दत्त मिश्र और थाना प्रभारी केके गुप्त पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहकर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अशफाक आलम, ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, इरशाद खान, मंटू यादव, बजरंगी यादव, अमित वर्मा, विशाल गुप्त, महबूब अंसारी, हीरा लाल यादव और अरुण राजभर समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












