जौनपुर

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वेलनेस सेंटर द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वेलनेस सेंटर द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में वेलनेस सेंटर के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आत्महत्या के पीछे सामाजिक, पारिवारिक और व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। सकारात्मक वातावरण और संवेदनशील संवाद से ऐसे संकटों को रोका जा सकता है।
नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू त्यागी ने मानसिक प्राथमिक सहायता के तीन चरण “देखें, सुनें और सहायता करें” बताए। वहीं, व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग की डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने समय पर परामर्श और भावनात्मक सहयोग को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
जनसंचार विभाग के डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने कहा कि युवाओं पर पढ़ाई, सामाजिक अपेक्षाओं और डिजिटल माध्यमों का भारी दबाव रहता है। साइबर अपराध जैसी घटनाओं के बाद पीड़ित को दोष देने के बजाय सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













