महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में बदहाल सड़क की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे एक युवक की पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर में बदहाल सड़क की शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे एक युवक की पिटाई का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के समर्थकों और कार्यालय में मौजूद लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित वार्डवासियों ने लामबंद होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के नारे बुलंद किए।

शिकायत करने पहुंचे युवक से मारपीट का आरोप
पीड़ित अश्वनी निवासी वार्ड नंबर 8 ने बताया कि बीते 9 सितंबर को वह घर लौटते समय टूटी सड़क के कारण गिरकर घायल हो गए थे। इसी समस्या को लेकर वह शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल से मिलकर अपनी बात रखने कार्यालय पहुंचे थे। अध्यक्ष प्रतिनिधि के न मिलने पर जब उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की, तो कहा-सुनी हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’, वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन
युवक के साथ मारपीट की खबर मिलते ही वार्ड नंबर 8 के निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने सड़क पर उतरकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड की मुख्य सड़क महीनों से जर्जर हालत में है और हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का आवागमन दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आगामी चुनाव में मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












