विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाना पूर्वांचल विश्वविद्यालय की प्राथमिकता: प्रो. आर.के. सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नीरइन्फो सॉल्यूशंस का प्लेसमेंट ड्राइव; 10 छात्रों का हुआ चयन, प्रतिनिधियों ने दिए करियर टिप्स

जौनपुर

जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार व करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘नीरइन्फो सॉल्यूशंस’ के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार व करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘नीरइन्फो सॉल्यूशंस’ के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में बीसीए, एमसीए और बी.टेक सहित विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के 116 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से अंतिम चयन प्रक्रिया के बाद 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

उद्योग जगत की मांगों के अनुसार निखरेगा कौशल: कुलपति

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के निदेशक यूएसए सुधांशु शेखर एवं प्रबंध साझेदार वरुण महाजन से संवाद कर विद्यार्थियों के प्रदर्शन व उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर फीडबैक लिया। कुलपति ने कहा, “विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री बांटना नहीं, बल्कि छात्रों को उद्योगों की जरूरत के हिसाब से दक्ष और रोजगार योग्य बनाना है। इसके लिए प्रशिक्षण एवं नियोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।” उन्होंने भविष्य में संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार कौशल पर विशेष जोर देने की बात कही।

कंपनी प्रतिनिधियों ने दिए सफलता के मंत्र

नीरइन्फो सॉल्यूशंस के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के संचार कौशल और व्यावहारिक दक्षता में सुधार कर शिक्षा व उद्योग के बीच की दूरी को कम करने पर बल दिया। निदेशक सुधांशु शेखर और वरुण महाजन ने छात्रों को वर्तमान जॉब मार्केट की मांग के अनुसार तैयारी करने के टिप्स दिए और आश्वासन दिया कि पूर्वांचल के युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए कंपनी भविष्य में भी विश्वविद्यालय का सहयोग करती रहेगी।

चयन प्रक्रिया और कार्यक्रम का विवरण

प्लेसमेंट ड्राइव के पहले चरण में 8 सितंबर को एप्टीट्यूड एवं योग्यता परीक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें 116 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके बाद 9 सितंबर को साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की गई। संवाद सत्र के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी करियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.