जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर के भटियारी सराय निवासी नईम हसन ने अपने बैंक खातों से बिना अनुमति 50 हजार रुपये निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर के भटियारी सराय निवासी नईम हसन ने अपने बैंक खातों से बिना अनुमति 50 हजार रुपये निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों से कई बार में कुल 50 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी की गई। इसका खुलासा बैंक लेन-देन और मोबाइल गतिविधियों की जांच के दौरान हुआ। पूर्व में स्थानीय पुलिस से संतोषजनक कार्रवाई न मिलने पर पीड़ित को एसपी की शरण लेनी पड़ी।
नईम हसन का कहना है कि इस घटना से उसका परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। पीड़ित की गुहार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शाहगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













