परतावल में बजरंग शाखा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के मुख्य बाजार चौराहे पर रविवार को बजरंग शाखा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के मुख्य बाजार चौराहे पर रविवार को बजरंग शाखा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए अब्दुल्ला सलीम का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंग शाखा के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने किया।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि अब्दुल्ला सलीम द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में की गई कथित टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतले को पूरे चौराहे पर घुमाकर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” और “देश विरोधी ताकतों मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में सुशासन, मजबूत कानून व्यवस्था और विकास के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र या अमर्यादित टिप्पणी को समाज किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की टिप्पणी करने से पहले सोचने को मजबूर हो।

इस अवसर पर रमेश गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, रविंद्र मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, प्रभा मद्धेशिया, जयप्रकाश, डॉ. बैजनाथ, सतीश जायसवाल, संतोष चौधरी, होसियर यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, श्याम उपाध्याय, मिथिलेश मद्धेशिया, जनार्दन चौरसिया, प्रदीप मद्धेशिया, राजन वर्मा, विजय जायसवाल, छबीनाथ मद्धेशिया,नागेश कसौधन, तेज प्रताप मोदनवाल,मुरारी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन की निगरानी भी बनी रही, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.