बलिया
बलिया जनपद के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विकास भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विकास भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया।
विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने बाल गृह (बालिका) की नीरू, एंजेल, आशा और शिवानी के साथ उनकी अधीक्षिका अमिता रानी जैन को सम्मानित किया। खेल जगत में अदिति सिंह और समाज सेवा के क्षेत्र में पलक, सिम्पी, शालू, निधि कुमारी व संध्या पांडेय को पुरस्कृत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की अंजलि सिंह तोमर, प्रतिमा उपाध्याय, रंजिता सिंह, जुलेखा व अन्नू सिंह और उत्कृष्ट सेवा हेतु होमगार्ड बबीता प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
सशक्तिकरण ही प्रगति का आधार डीएम
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। देश और समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अनिवार्य है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन सहित जिला मिशन समन्वयक अंजलि सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित, एएसपी ने बढ़ाया उत्साहhttps://t.co/1m7K8OpFyG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 8, 2026











