औरैया
औरैया जनपद की होनहार बेटियों की सफलता की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। अग्निशमन शाखा में तैनात फायरमैन सुरेश सिंह परिहार की पुत्री मुस्कान सिंह को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद की होनहार बेटियों की सफलता की कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। अग्निशमन शाखा में तैनात फायरमैन सुरेश सिंह परिहार की पुत्री मुस्कान सिंह को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है।
डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार
मुस्कान सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में अपने ओजस्वी भाषण और शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी औरैया डॉ. इंद्रमणि द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
महिला दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ विशेष सम्मान
आज रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर मुस्कान सिंह की इस सफलता को पुनः सराहा गया। रिजर्व पुलिस लाइन औरैया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और प्रतिसार निरीक्षक (RI) द्वारा मुस्कान को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुस्कान की इस सफलता से न केवल उनके परिवार और अग्निशमन विभाग में हर्ष का माहौल है, बल्कि यह जनपद की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय बनी है। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियाँ हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित, एएसपी ने बढ़ाया उत्साहhttps://t.co/1m7K8OpFyG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 8, 2026






















