अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मी सम्मानित, एएसपी ने बढ़ाया उत्साह

औरैया

औरैया जनपद के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के साहस, समर्पण और उनकी अटूट सेवा भावना को नमन किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिला सम्मान

शासन की प्राथमिकता वाले अभियान ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत जनपद में बेहतरीन कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को मंच पर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी कार्यालय द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

साहस और सेवा को सलाम

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में महिलाएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं, बल्कि समाज में जागरूकता लाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए उनके जज्बे को सलाम किया। इस कार्यक्रम से जनपदीय महिला पुलिसकर्मियों में भारी उत्साह देखा गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.