औरैया: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

औरैया

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में बेला पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़ा गया अभियुक्त पुनीत चौबे उर्फ शिवशंकर (34 वर्ष), पुत्र नरेश चन्द्र चौबे, निवासी ग्राम महू, थाना बेला का रहने वाला है।

भदौरा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को भदौरा मोड़ के पास से धर दबोचा। गौरतलब है कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध बीते 13 फरवरी 2026 को थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87 और 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.