महराजगंज: एसएसबी जवान के पति ने दो मासूम बेटों की हत्या कर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाया आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एसएसबी SSB में तैनात एक महिला कर्मचारी के पति ने अपने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खिड़की से लटका मिले बच्चों के शव

मृतक अमरेंद्र भारती, जो मूल रूप से गाजीपुर का निवासी था, अपनी पत्नी वंदना (एसएसबी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार सुबह जब घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़ोसियों ने वंदना को सूचित किया। मौके पर पहुँची पत्नी ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। अमरेंद्र ने अपने दोनों बेटों को खिड़की से रस्सी के सहारे लटका दिया था और खुद छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी थी।

दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

मरने से पहले अमरेंद्र ने घर की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और उसके कथित प्रेमी सोनू गौतम को ठहराया है। नोट में आरोप लगाया गया है कि पत्नी उसके साथ रहते हुए भी सोनू से बात करती थी और विरोध करने पर उसे चुनौती देती थी।

पुलिस और फॉरेंसिक जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अंकुर गौतम, पुलिस बल और एसएसबी के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब सुसाइड नोट और पत्नी के कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.