फफूँद में अध्यात्म का महाकुंभ: आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा

औरैया

औरैया जनपद के नगर के ऐतिहासिक श्री महावीर धाम मंदिर परिसर में आज, 8 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा एवं रामकथा के रूप में अध्यात्म का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के नगर के ऐतिहासिक श्री महावीर धाम मंदिर परिसर में आज, 8 मार्च से श्रीमद् भागवत कथा एवं रामकथा के रूप में अध्यात्म का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। श्री हनुमंत लाल जी के सानिध्य में आयोजित इस ज्ञान यज्ञ को लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह है और मंदिर समिति द्वारा भव्य तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ आज दोपहर 1 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं और श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करेंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा। आयोजन समिति के अनुसार, 9 मार्च से मुख्य कथा का वाचन प्रारंभ होगा, जो 15 मार्च तक चलेगा। इसके पश्चात 16 मार्च को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ पूर्णाहुति होगी।

इस आयोजन की विशेषता एक ही पांडाल में दो कथा व्यासों का संगम है। दोपहर 1 बजे से औरैया के सुप्रसिद्ध आचार्य पं० श्री सत्य किशोर पाण्डेय श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराएंगे। वहीं, रात्रि 8 बजे से जालौन के मानस सरस आचार्य पं० श्री रामानुज ब्रह्मचारी प्रभु श्री राम के पावन चरित्र पर आधारित रामकथा का वाचन करेंगे। श्री संकट मोचन मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा और कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.