मऊ
मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई शुक्रवार को अमल में लाई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब 11:50 बजे कस्बा दोहरीघाट स्थित पुलिस बूथ के पास से अभियुक्त मनीष यादव उर्फ लाला (40) को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त स्वर्गीय रामप्यारे यादव का पुत्र है और स्थानीय कमला तिवारी पुरा का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना दोहरीघाट में मुकदमा अपराध संख्या 34/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 115(2), 352 और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय यादव और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक मऊ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना में शामिल अन्य कड़ियों को भी जोड़ा जा सके।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026























